- Hindi News
- भैंस व पड्डों से भरी पिकअप जब्त, चालक गिरफ्तार
भैंस व पड्डों से भरी पिकअप जब्त, चालक गिरफ्तार
खैरथल. शुक्रवार शाम को ईस्माइलपुर रोड पर भैंस व पड्डों से भरी एक पिकअप गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर पशुओं को मुक्त कराया व पिकअप चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि पिकअप गाड़ी में करीबन 10 से 15 भैंस व छोटे पड्डे भरकर कटवाने के लिए ले जाए जा रहे हैं। ईस्माइलपुर रोड पर विहिप के सहप्रांत प्रमुख जेबी मंघाराम ने आमजन के सहयोग से पिकअप को रुकवाकर पिकअप चालक अमरजीत पुत्र बिरदीचंद यादव निवासी हमीरपुर को पुलिस के हवाले कर दिया।
क्चक्चक्च