पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रद्द हो सकती है गैरहाजिर चल रहे डॉक्टरों की सेवा

रद्द हो सकती है गैरहाजिर चल रहे डॉक्टरों की सेवा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. धौलपुर
जिले में तैनाती के बावजूद बिना सूचना के लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे डॉक्टरों की सेवा पर अब खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। स्वास्थ्य निदेशालय उनकी सेवा समाप्त करने पर विचार कर रहा है। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा निदेशालय को भेजी गई रिपोर्ट पर होने जा रही है।
सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक राजाखेड़ा ब्लाक में तैनात डॉ. तनुश्री लंबे समय से गैर हाजिर चल रही है। इसके बारे में विभाग को कोई सूचना नहीं है। वहीं गोपालपुरा में तैनात डॉ. सुरेंद्र बघेल की भी लगातार अनुपस्थिति दर्ज हो रही है। ऐसी स्थिति में दोनों डॉक्टरों की रिपोर्ट निदेशालय को भेज दिया गया है। उधर, स्वास्थ्य निदेशालय से मिली जानकारी के मुताबिक बिना सूचना के गैर हाजिर रहे रहे डॉक्टर सेवा नियमों का उल्लंघन कर रहे है। ऐसी स्थिति में उनकी सेवा समाप्त करने पर विचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में स्वास्थ्य निदेशालय ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिख कर जिले में अनुपस्थित चल रहे डॉक्टरों का ब्यौरा मांगा था। इसके पीछे तर्क दिया गया था कि जो डॉक्टर अनुपस्थित चल रहें है, उनकी सेवा रद्द कर नई भर्ती की जाएगी। इस पत्र के सापेक्ष में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने यहां से दो डॉक्टरों के नाम भेजे है। हालांकि इनमें से गोपालपुरा में तैनात डॉ. सुरेंद्र बघेल ने अपना मेडिकल प्रमाण पत्र ब्लाक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भेज दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण वह फिलहाल अपनी सेवाएं नहीं दे सकते। बीसीएमएचओ ने इस संबंध में स्वास्थ्य निदेशालय को अवगत करा दिया है।