- Hindi News
- स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर सड़क का नामकरण करने की मांग
स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर सड़क का नामकरण करने की मांग
धौलपुर. जिला स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर जिले की सड़कों का नामकरण दिवंगत स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर करने की मांग की है। संगठन ने यह मांग जिला प्रशासन के उस आदेश के मद्देनजर किया है, जिसमें शहर की सड़कों का नामकरण भारत रत्न से सम्मानित लोगों के नाम पर करने को कहा गया है। संगठन के सचिव वेद प्रकाश के मुताबिक यदि जिला प्रशासन उनके सुझाव पर अमल करता है तो उनका संगठन पूरी तरह से सहयोग को तैयार है।