पांच दिवसीय शिविर संपन्न
धौलपुर. पंचगांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बीते पांच दिनों से चल रहा समाजोपयोगी उत्पादन एवं समाज सेवा शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि अनुशासित एवं नियोजित छात्र जीवन से सफलता निश्चित है। युवाओं को आगे बढ़कर समाज एवं देश के उत्थान में सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुकेश कुमार गर्ग एडीपीसी रमसा ने छात्रों द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम प्रभारी सुभाष चंद मुद्गल ने बताया कि शिविर में संभागियों ने श्रमदान, चॉक, साबुन, वैसलीन, विक्स आदि बनाने के साथ चित्रकला, वाद विवाद एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।