पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . धौलपुर
गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाड़ी में आयोजित उपखंड स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 31 व्यक्तियों को उपखंड अधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में महेश कुमार मंगल प्रधानाचार्य राउमावि बाड़ी, ताताराम सिकरवार सहायक अभियंता जलदाय विभाग, आरसी मीणा सहायक अभियंता जेवीवीएनएल, रामकुमार मीणा एबीईओ पंचायत समिति बाड़ी, बाबूलाल मोरारिया थानाधिकारी बाड़ी, बालकिशन उप निरीक्षक थाना बाड़ी, रामजीलाल प्रधानाध्यापक राउप्रावि बड़ापुरा, रामस्वरूप प्रधानाध्यापक राजकीय बालिका उप्रावि बाड़ी, प्रीतमचंद्र प्रजापति प्रधानाध्यापक राउप्रावि खिराना, सुरेन्द्र कुमार दीक्षित प्रधानाध्यापक राउप्रावि किला बाड़ी, सुभाष चंद्र गर्ग अध्यापक रामावि चिलाचौंद, दिनेश चंद्र गर्ग अध्यापक एवं श्रीमती साधना तोमर अध्यापिका रामावि पंजूपुरा, मांगी लाल दूर्य, अध्यापक राप्रावि बदरैठा, पवन कुमार शर्मा अध्यापक राउप्रावि हुसैनपुरा, श्रीराम शाक्य अध्यापक राप्रावि दादुर, नवरत्न कोली अध्यापक राप्रावि रानपुर, सुनील कुमारी एएनएम सेवरपाली, दिनेश पाराशर डीडीसी 2, स्वास्थ्य केंद्र बाड़ी, चंद्रशेखर पाराशर एलटी स्वास्थ्य केन्द्र बाड़ी, धर्मेंद्र जाट आईए स्वास्थ्य केन्द्र बाड़ी, श्रीमती शीला देवी मीणा अध्यापिका राप्रामावि अहमदपुर, राजवीर सिंह परमार अध्यापक राप्रावि भारलीपुरा, ममता चन्द्रवाल अध्यापिका राप्रावि सलेमाबाद, शैलेंद्रसिंह व्यवस्थापक रायल पब्लिक स्कूल बाड़ी, बृजनंदन शर्मा लिपिक ग्रेड द्वितीय जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी बाड़ी, महेन्द्र सिंह वाहन चालक पंचायत समिति बाड़ी , रामनिवास शर्मा सहायक कर्मचारी कार्यालय बीईईओ बाड़ी, पप्पू सफाई कर्मचारी नगरपालिका बाड़ी को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
सरमथुरा : उपखंड स्तर पर मकसूर पटवारी, सचिन शर्मा लिपिक तहसील, रामनिवास शर्मा वरिष्ठ अध्यापक, लक्ष्मण सिंह मीणा, कमल सिंह मीणा वरिष्ठ अध्यापक, बद्री प्रसाद शर्मा प्रधानाध्यापक, रामनिवास मीणा शारीरिक शिक्षक, रामप्रसाद भारद्वाज एसएचओ, कल्लूसिंह कांस्टेबल, राजेंद्र प्रसाद शर्मा गोल्डन आई स्कूल, गिर्राज प्रसाद शर्मा से.इफें, डालचंद बिजली निगम, गोविंद प्रसाद शर्मा विजय लक्ष्मी स्कूल, ओमप्रकाश शर्मा कैशियर, ब्रह्म सिंह डागोर व महावीर मंगल महामंत्री पत्थर व्यापार, राधेश्याम शर्मा, सोनदत्त सिंह जादौन सांस्कृतिक क्षेत्र, लक्ष्मीकांत शर्मा, प्रहलाद गर्ग पत्रकार व नाहरसिंह चौहान आदि सम्मानित होंगे।
सैंपऊ : मुख्य समारोह सीनियर सैकंडरी स्कूल के नए भवन में आयोजित होगा। ध्वजारोहण एसडीएम चेतन चौहान करेंगे। स्कूली बच्चे राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में संस्था प्रधान कौलारी महेश कुमार शर्मा, पटवारी ममता, छात्र हर्षपाल शर्मा, कांस्टेबल चंद्रशेखर, तसीमों स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक हरविलास प्रजापति, पीडब्ल्यूडी कर्मी ब्रजकिशोर तिवारी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार उपखंड कार्यालय पर एसडीएम, तहसील कार्यालय पर तहसीलदार ओमप्रकाश जैन व पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय पर सीओ मानवेंद्र सिंह ध्वजारोहण करेंगे।
बसेड़ी : गणतंत्र दिवस पर 15 जनों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें दीपचंद लेखाकार, रमेश परमार महू गुलावली सचिव, कनिष्ठ लिपिक जगदीश प्रसाद, प्रधानाध्यापक मिर्जापुर नरसिंह तोमर, रामनाथ शर्मा, सुंदर सिंह कोली, परिमाल सिंह, समुद्र सिंह बागघर, प्रधानाध्यापक छाछर राजेंद्र शर्मा, जीएसएस जारगा रामअवतार सिंह, वरिष्ठ अध्यापक अनिल गिरी, सूचना सहायक शिव कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक शिव कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, भगवान सिंह को सम्मानित किया जाएगा।