पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मरैना में रात्रि चौपाल आयोजित

मरैना में रात्रि चौपाल आयोजित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरैना में रात्रि चौपाल आयोजित
धौलपुर. राजाखेड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मरैना में शुक्रवार को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने उपस्थित ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने एवं मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। चौपाल में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि सरकार की मंशा है कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान होना चाहिए। चौपाल में ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क आदि समस्याओं से जिला कलेक्टर को अवगत कराया। चौपाल में अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवचरण मीणा, अमर सिंह चाहर उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विकास विभाग, एसडीएम राजाखेड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भगवतराम मीणा, विकास अधिकारी राजाखेड़ा सहित जिला स्तरीय एवं उपखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।