पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस आज

गणतंत्र दिवस आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धौलपुर
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह आरएसी परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान, 9.10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण तथा मार्च पास्ट, 9.20 बजे राज्यपाल का संदेश पठन, 9.35 बजे मुख्य अतिथि द्वारा पारितोषिक वितरण, 9.50 बजे छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं व्यायाम प्रदर्शन, 10 बजे झांकियों का प्रदर्शन एवं 11 बजे राष्ट्रीय गान की ध्वनि के साथ समारोह का समापन होगा। सायंकाल पंचायत समिति प्रांगण में 5 बजे से सात बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।