- Hindi News
- जिला कलेक्टर ने किया कोतवाली का निरीक्षण
जिला कलेक्टर ने किया कोतवाली का निरीक्षण
धौलपुर. जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने शनिवार को शहर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने का रिकार्ड, हवालात, स्टोर एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। शहर कोतवाल सीताराम के मुताबिक स्थिति संतोष जनक पाई गई। जिला कलेक्टर के मुताबिक कुछ खामियां मिली है। इनमें सुधार के लिए कोतवाल को निर्देशित किया है।