पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल पर ताला लगाकर किया प्रदर्शनमहमदपुर के राजकीय विद्यालय में शिक्षकों की मनमानी के विरोध में

स्कूल पर ताला लगाकर किया प्रदर्शनमहमदपुर के राजकीय विद्यालय में शिक्षकों की मनमानी के विरोध में छात्रों व अभिभावकों का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धौलपुर
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय महमदपुर में शिक्षकों की मनमानी के विरोध में छात्र एवं उनके अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल में ताला जड़ प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षक समय पर आते नहीं है, देर सबेर आते भी हैं तो कोरम पूरा कर चले जाते है। पूछे जाने पर वह छात्रों एवं अभिभावकों के साथ अभद्रता करते है।
स्कूल गेट पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि स्कूल खुलने का समय सुबह साढ़े दस बजे है। कोई भी शिक्षक 11 बजे से पहले स्कूल नहीं आता। कुछ शिक्षकों ने तो 12 बजे स्कूल आने का समय बना लिया है। शिक्षक स्कूल में चार बजे तक नहीं रुकते है। वह यहां आकर हाजिरी लगाते हैं और फिर जाने की तैयारी में लग जाते है। इसके चलते अध्यापन कार्य प्रभावित है। परीक्षाएं करीब है, लेकिन कई विषयों की अभी तक किताबें तक नहीं खुली है और कई विषयों में सिलेबस अभी अधूरा है। इसे लेकर विद्यार्थियों व अभिभावकों में अध्यापकों के प्रति रोष है। इस संबंध में जब अभिभावक शिक्षकों से बात करते है तो वह अभद्रता करने लगते है। ऐसे में छात्रों एवं अभिभावकों ने मिलकर स्कूल गेट पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। दो घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा, लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। अभिभावकों के मुताबिक विद्यालय में अध्ययनरत 100 विद्यार्थियों के लिए मात्र तीन शिक्षिकाओं की तैनाती की गई है। इस मौके पर रामू, दीनानाथ, गोकुल, गनेशी, मुन्नीदेवी, अंगूरी देवी, जैकी सहित ग्रामीण एवं छात्र छात्राएं मौजूद थीं।