शिक्षकों के खिलाफ दिया ज्ञापन
धौलपुर. पंचायत समिति बसेड़ी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने शिक्षकों के समय पर नहीं आने एवं पोषाहार वितरण में धांधली बरतने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों के मुताबिक विद्यालय में मात्र दो शिक्षक है और यह समय पर नहीं आते। इन्होंने पोषाहार में धांधली करने के लिए स्कूल में फर्जी नामांकन कर रखा है। स्कूल में पोषाहार मात्र दो या तीन दिन ही बनता है। उसमें भी घटिया एवं सस्ती खाद्य सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से विद्यालय का निरीक्षण कर स्थिति में सुधार कराने की मांग की है।