- Hindi News
- धौलपुर में नहीं मिलेगी एजेंसी पोर्टेबिलिटी का लाभ
धौलपुर में नहीं मिलेगी एजेंसी पोर्टेबिलिटी का लाभ
धौलपुर. भारत सरकार ने मोबाइल पोर्टेबिलिटी की तर्ज पर रसोई गैस की पोर्टेबिलिटी सुविधा शुरू तो कर दी, लेकिन इसका धौलपुर जिले में कोई लाभ नहीं मिलेगा। यह स्थिति यहां एक मात्र गैस एजेंसी होने के कारण बनी है। जिला मुख्यालय समेत खंड मुख्यालयों पर भी एक-एक एजेंसी ही है। यदि कोई उपभोक्ता पोर्टेबिलिटी की सुविधा चाहे भी तो उसके लिए कोई विकल्प नहीं है। जिला मुख्यालय पर रसोई गैस की एक मात्र एजेंसी है। हालांकि जिले में और भी एजेंसियां है, लेकिन उन सभी की दूरी जिला मुख्यालय से २० से २५ किमी है। उनकी सप्लाई भी यहां नहीं आती है। यदि वह किसी अन्य एजेंसी में कराता भी है तो उसे रीफिल के लिए २० से २५ किमी चलना पड़ सकता है।
- - -