पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस के जाते ही दुकानदारों ने घेरी सड़क

पुलिस के जाते ही दुकानदारों ने घेरी सड़क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धौलपुर
ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान संतर रोड, पुरानी मंडी एवं लाल बाजार आदि में नालियों से आगे बढ़कर लगी दुकानों को हटवाया गया। इस कार्रवाई का असर कुछ घंटे ही रहा। ट्रैफिक पुलिस के दबाव में दुकानदारों ने दुकानें पीछे तो कर ली, लेकिन पुलिस के आगे बढ़ते ही एक बार फिर से दुकान बढ़ा कर लगा ली। इससे पहले नगर परिषद की ओर से वाटर वक्र्स चौराहे से लेकर जुबली हॉल तक अतिक्रमण हटाया। गौरतलब है कि बाजार में अतिक्रमण हटाने का अभियान लंबे समय से चल रहा है। कभी नगर परिषद के अधिकारी तो कभी ट्रैफिक पुलिस के जवान अतिक्रमण हटाते है और फिर दोबाराा से देखने नहीं आते। ऐसे में दोबार अतिक्रमण हो जाता है। इसके चलते पूरा शहर अतिक्रमण की गिरफ्त में है।
शहर के प्रमुख बाजारों में सड़कें तो चौड़ी हो गई, लेकिन उनके किनारों पर लगे बिजली के पोल वहीं के वहीं है। ऐसे में अधिकांश दुकानदारों ने इन पोल पर डंडे एवं रस्सी बांधकर दुकानें सजा ली है। वहीं कई दुकानदारों ने टीन सेड डालकर सड़क का काफी हिस्सा कब्जा कर लिया है।