- Hindi News
- ऑटो में बैठे छात्र की सिर खंभे से टकराने से मौत
ऑटो में बैठे छात्र की सिर खंभे से टकराने से मौत
रामगढ़. युनिवर्सल एकेडमी स्कूल में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के बाद घर लौटते एक छात्र की बिजली के खंभे से सिर टकरा जाने से मौत हो गई।
घटना रविवार सुबह की है। बडऱ्ोद निवासी 14 वर्षीय छात्र सहबाज कक्षा चार में पढ़ता था। मृतक के पिता जुबेर खां ने बताया कि टैंपो से सहबाज घर लौट रहा था। बहादरपुर मार्ग पर एक कॉलोनी की गली में जाने के लिए टर्न लेते समय टैंपो का एक पहिया नाली में चला गया। तब चालक ने सहबाज से साइड देखने को कहा। इस पर सहबाज टैंपो से गर्दन बाहर निकालकर साइड देखने लगा। इसके बाद नाले से पहिया निकालने का प्रयास टैंपो चालक करने लगा। तभी सहबाज का सिर एक विद्युत पोल से टकरा गया। यह देख क्षेत्र के लोग एकत्रित हो गए और टैंपो रोक छात्र को बाइक से अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने पर छात्र को अलवर लाया जा रहा था। रास्ते में छात्र ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक फरार हो गया।