पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 हजार देंगे बेसिक साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा

25 हजार देंगे बेसिक साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. साक्षर भारत के तहत जिले में लगभग 25 हजार परीक्षार्थी 9 मार्च को बेसिक साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में भाग लेंगे। जिसके लिए सभी ग्राम पंचायतों में बने साक्षरता केंद्रों को लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। पिछले तीन दिनों से जिला कलेक्ट्रेट में स्थित साक्षरता कार्यालय में जिले भर से आए प्रेरक तथा सह प्रेरकों की भीड़ नजर आ रही है।
सतत शिक्षा अधिकारी मुलायम सिंह राजौरिया ने बताया कि मूल्यांकन परीक्षा में भाग लेने के लिए भरे हुए प्रपत्र 3 फरवरी तक जमा कराने हैं। परीक्षार्थी आठ मार्च तक आवेदन पत्र भरेंगे। उन्होंने बताया कि धौलपुर पंचायत समिति क्षेत्र की 48 ग्राम पंचायतों में 25 अगस्त को 8 हजार 474 नव साक्षर परीक्षा देंगे।