देश के विकास के लिए भाजपा जरूरी
धौलपुर. भारतीय जनता पार्टी की बैठक में भाजपा नेता डॉ. मनोज राजोरिया ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाकर मतदाताओं ने विकास का चुनाव किया है। विकास की यही लहर अब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में चलेगी। रजौरिया सोमवार को भाजपा शहर इकाई की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर शहर प्रभारी विवेक सिंह बोहरा, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रघुवीर सिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष हरचरण सिंह जादौन, डा. रवींद्र श्रोतीय, विजय श्रीवास्तव, कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष रामदीन गर्ग, पार्षद अकील अहमद ने सुराज रथ कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता विजय श्रीवास्तव ने की।