29 को जिले में कांग्रेस सम्मेलन
धौलपुर. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महावीर शर्मा ने कहा है कि जयपुर में 30 जनवरी को होने वाले पंचायतीराज संस्थाओं के सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों को पहुंचना है। महावीर शर्मा सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्य अतिथि भवी मीणा ने कहा कि प्रदेश सम्मेलन की तैयारियों के लिए ब्लाक स्तर पर सम्मेलन 29 जनवरी को आयोजित होंगे। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गादत्त शास्त्री, प्रधान लाखनसिंह खिडौरा, महामंत्री धर्मेंद्र शर्मा, विनीत शर्मा आदि ने विचार रखे। संचालन अमित मुदगल ने किया। इस मौके पर श्वेता यादव, कमलेश त्यागी, जितेंद्र कंसाना, योगेश शर्मा, देवेंद्रसिंह खिड़ौरा, शिवनारायण गोस्वामी सहित आदि मौजूद थे।