पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों के लोहे से बनेगी मूर्ति

किसानों के लोहे से बनेगी मूर्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की बैठक भाजपा के जिलाध्यक्ष हरचरण की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के जिला संयोजक सरवन वर्मा ने बताया कि गुजरात में लगने वाली विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा प्रत्येक जिले में रहने वाले किसानों के लोहे के उपकरणों से बनाई जाएगी। हमें प्रत्येक गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर वहां के किसानों से उनके लोहे के पुराने उपकरण व उनके खेत की मुट्ठी भर मिट्टी का संग्रहण करना होगा। पूरे देश की मिट्टी और लोहे के उपकरणों को एकत्रित कर उन्हें गला कर उससे सरदार बल्लभ भाई पटेल लौह पुरुष की प्रतिमा बनाई जाएगी। इस अवसर पर महामंत्री राजीव रस्तोगी, महेश कुशवाहा, उपाध्यक्ष अकील अहमद, सरदार बलवीर सिंह, डॉ.मनोज राजौरिया, दिनेश बगथरिया आदि मौजूद थे।