- Hindi News
- बैंक में पैसा जमा कर वापस जा रहे युवक से 21 हजार छीने
बैंक में पैसा जमा कर वापस जा रहे युवक से 21 हजार छीने
शाहजहांपुर. हाईवे स्थित पीएनबी बैंक से पैसा जमा कर वापस जा रहे एक युवक से स्कूटी सवार दो युवक 21 हजार रुपए छीन ले गए। इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी गई है।
थाना प्रभारी गिरधारी लाल मीणा ने बताया की करीरा ((महेंद्रगढ़)) निवासी रामकिशन यादव कुतिना में सैल्स मैन है। वह सोमवार को पीएनबी बैंक में पैसा जमा कर वापस जा रहा था।
शाहजहांपुर चैक पोस्ट के पास दो स्कूटी सवार युवकों ने रामकिशन से हजार रुपए के खुल्ले मांगे। इस पर रामकिशन ने अपनी जेब से रुपए निकाले। इसी दौरान स्कूटी सवार दोनों युवक रामकिशन से 21 हजार रुपए छीन ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी सवार दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।