पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभिवाड़ी. रामपुरा मुंडाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित कॉपर केबल बनाने वाली कंपनी इंटेल केबल में दीवार कूद कर अंदर आए चार बदमाशों ने पहले तो गार्ड को मारपीट कर बंधक बनाया और फिर करीब सवा दो टन कॉपर लूट के ले गए।
घटना रविवार रात करीब एक बजे की है। चार अज्ञात बदमाश कंपनी की दीवार कूद कर अंदर आए तथा गार्डरूम में बैठे गार्ड सुनील दुबे निवासी जादौन उत्तर प्रदेश को मारपीट कर बंधक बना लिया। इसके बाद कंपनी के स्टोर रूम का ताला तोड़ कर वहां रखे कॉपर के बंडल वाहन में डाल कर ले गए। लुटेरों के जाने के बाद गार्ड ने किसी तरह अपने को खोल कर कंपनी मालिक को सूचना दी। कंपनी मालिक की सूचना पर भिवाड़ी थाना प्रभारी जयसिंह नाथावत मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच की।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.