- Hindi News
- मिडवे पर रुकी केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ
मिडवे पर रुकी केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ
बहरोड़. भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ रविवार को दिल्ली से जयपुर जाते समय मिडवे पर कुछ देर रुकीं। यहां प्रशासनिक अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए कानून बने हैं। अत्याचार ना हो, इसके लिए सरकार द्वारा अहिंसा मैसेंजर तैयार किए गए हैं, जिसकी पालना करने के लिए देश के सभी राज्यों को हिदायत दी गई है। इस दौरान एसडीएम मेघराज मीणा, सीडीपीओ धर्मवीर मीणा, तहसीलदार सुंदरलाल बम्बोरा आदि मौजूद थे।
- - -