पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसएस शिविर आयोजित

एनएसएस शिविर आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. राजकीय पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाईयों का तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुआ। प्रात:कालीन सत्र में प्राचार्य डॉ उदयसिंह मीणा ने ध्वजारोहण कर संभागियों को बताया कि आज हमारा राष्ट्र उन्नति के सर्वोच्च शिखर पर है। इसमें युवाओं की महती भूमिका रही है। उन्होंने युवाओं को लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए व मतदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ऑवला पार्क की गुढ़ाई व सफाई की गई। इस अवसर पर लोकगीत आदि कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसी प्रकार पं. उमादत्त कन्या पीजी कॉलेज में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया इसमें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रंगारंग कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ संतोषी लाल शर्मा, चेयरमैन उपेन्द्र दत्त शर्मा आदि मौजूद थे।