१०:००  प्रतिभा सम्मान समारोह
रामगढ़ - अंजुमन शिक्षा समिति रामगढ़ अलवर के तत्वावधान में मनचंदा गार्डन गोविंदगढ़ मोड पर मुस्लिम समाज प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के परिवहन मंत्री आफताब खां तथा अध्यक्षता जिला प्रमुख साफिया खान करेगी। विशिष्ट अतिथि जुबेर खान, एसडीएम उम्मेदी लाल मीना होंगे। यह जानकारी हाजी रहमान खां ने दी।