पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौत को दावत दे रही हैं हाइटेंशन लाइन

मौत को दावत दे रही हैं हाइटेंशन लाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धौलपुर
शहर की कई कालोनियों में छतों के ऊपर से निकल रही हाइटेंशन लाइनें मौत को दावत दे रहीं हैं। इन बिजली के तारों से आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती है। बावजूद इसके बिजली निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
भरतपुर मार्ग स्थित कई कालोनियों में यह लाइन खतरे की घंटी बजा रही है। कई स्कूलों के ऊपर से भी यह लाइन निकल रही है। इस समस्या को लेकर लोगों ने कई बार बिजली निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन अभी तक लाइन शिफ्ट करने का प्रपोजल तैयार नहीं हो सका है। सोमवार देर शाम मंगल विहार निवासी बृजमोहन गौड़ की मां मायावती हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गई थी। इसमें वह बुरी तरह झुलस गई है। जिसका उपचार सामान्य चिकित्सालय में चल रहा है। कालोनी वासियों के मुताबिक विभागीय उदासीनता के कारण कई मकानों का निर्माण कार्य भी अधर में लटका हुआ है। लोग करंट के डर से छतों पर जाने से भी डरते है। लाइनों को शिफ्ट करने के लिए जब भी निगम के अधिकारियों से बात की जाती है तो वह पूरा खर्च मकान मालिकों पर डालने की बात करते है।