गुमशुदगी के मामले दर्ज
टपूकड़ा. थाना पुलिस में नयुवक के लापता होने का मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी सुनील गुप्ता ने बताया कि नसोपुर निवासी सतवीर यादव पुत्र ओंकार सिंह 22 जनवरी को टपूकड़ा से अपने घर नसोपुर के लिए निकला था लेकिन नसोपुर नहीं पहुंचा। घर वालों ने उसे हर जगह तलाश किया लेकिन सतबीर का पता नहीं चला।
नीमराना. दिलीपसिंह निवासी सिलारपुर ने मामला दर्ज कराया कि 12वीं कक्षा में अध्ययनरत उसका पुत्र प्रदीपसिंह यादव कस्बा के श्रीश्याम सीनियर सैकंडरी स्कूल में 22 जनवरी को पढऩे के लिए गया था जो नहीं लौटा है।