अवैध खनन के आरोप में तीन गिरफ्तार
शाहजहांपुर. अवैध रूप से करीब 5 सौ मण पत्थर ले जा रहे डंपर को पुलिस ने फॉरेस्ट एक्ट के तहत जब्त कर चालक ईश्वरीसिहंपुरा निवासी हरीश को गिरफ्तार किया है।
खेड़ली. पुलिस ने मुनापुरा थाना मंडावर ((दौसा)) निवासी सुरेंद्र मीणा व लिडपुरी निवासी वीरेंद्र चौधरी को अवैध खनन का पत्थर ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर व ट्रॉली का भी जब्त किया है।
टपूकड़ा. पुलिस ने गश्त के दौरान नूंह रोड से अवैध खनन से भरे डंपर को जब्त किया। पुलिस को देख डंपर चालक मौके से फरार हो गया।