पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लीज अंकल सड़क पर कचरा न फैलाएं

प्लीज अंकल सड़क पर कचरा न फैलाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम के निर्देशन में मंगलवार को शहर में गंदगी के खिलाफ विशेष आग्रह अभियान चलाया गया। इसमें छात्राओं ने गुलाब बाग से लेकर लाल बाजार होते हुए पुराना डाकखाना तक के दुकानदारों से अतिक्रमण नहीं करने व सड़क पर गंदगी ना फैलाने का आग्रह किया। इसमें खासतौर पर पं. उमादत्त कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाई व एसएन कॉलेज ऑफ साइंस की एनएसएस इकाई ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया।
अभियान के तहत संभागियों ने दुकानदारों एवं नागरिकों के समक्ष हाथ जोड़कर कचरा इधर उधर नहीं फेंकने, दुकान से बाहर सामान ना रखने एवं दुकान के पास कचरा पात्र रखने का आग्रह किया। इससे पूर्व जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए शहर में गंदगी के खिलाफ अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया। नगर परिषद आयुक्त बीएल सोनी ने बच्चों के साथ मौके पर जाकर दुकानदारों से गंदगी नहीं फैलाने के लिए समझाइश की। उन्होंने कई जगह खुद की निगरानी में अतिक्रमण हटवाया। नगर परिषद ने गुलाब बाग चौराहे से अतिक्रमण हटाते हुए मिट्टी के ढेरों का समतलीकरण कराया। दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया। अभियान में नगर परिषद के राजस्व निरीक्षक किंगपाल सिंह रजौरिया, सफाई निरीक्षक करन सिंह, संजू सिंह सहित महाविद्यालय के पं. संतोष शर्मा, संजय शर्मा आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम को न्याय दर्शन संस्था के सचिव रंजीत दिवाकर ने कोआर्डिनेट किया।