पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहादुरी के लिए सम्मानित

बहादुरी के लिए सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. जम्मू कश्मीर के पलमावा जिले में 10 जून 2013 की रात पुलिस के साथ-साथ संयुक्त तलाशी अभियान में बहादुरी के साथ दो आतंकवादियों को मार गिराने वाले मेजर पुष्पेंद्र सिंह परिहार को सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। धौलपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड निवासी मेजर परिहार को यह सम्मान गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त वह पुलिस के साथ संयुक्त गश्त कर रहे थे। इस दौरान सामने से आए एक बाइक सवार को रोक कर उसकी तलाशी लेनी चाही तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ऐसी स्थिति में उन्होंने जान की परवाह किए बना आतंकवादी का डट कर मुकाबला किया और दो आतंकवादियों को को मार गिराया।
- - -