पटवारी नहीं आने से लोगों को परेशानी
बहरोड़ ग्रामीण. ग्राम पंचायत बसई में पिछले एक माह से पटवारी नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच जगरूप सिंह राघव व कृ़षि उपजमंडी सदस्य अजीत यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पटवारी अशोक गुर्जर कार्यरत है। जिसकी कार्यशैली से परेशान होकर एसडीएम को शिकायत की गई। एसडीएम ने तहसीलदार को पटवारी को हटाकर उसके स्थान पर अन्य पटवारी लगाने के आदेश दिए। एसडीएम के निर्देश से तहसीलदार सुंदरलाल बंबोरा ने अशोक गुर्जर को हटाकर गोरधन लाल को चार्ज देने के आदेश दिए गए। लेकिन करीब तीन सप्ताह गुजरने के बाद भी पटवारी अशोक गुर्जर द्वारा पटवारी गोरधन लाल को चार्ज नहीं दिया गया। पटवारी पंचायत मुख्यालय पर उपस्थित नहीं हो रहा है। सरपंच ने समस्या का समाधान नहीं होने पर एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में तहसीलदार सुंदरलाल बंबोरा का कहना है कि पटवारी द्वारा चार्ज नहीं देने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।