भाजपा मंडल की बैठक कल
सैंपऊ. भारतीय जनता पार्टी सैंपऊ मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक 30 जनवरी को कस्बे के धौलपुर रोड स्थित समीर गार्डन में आयोजित होगी। मंडल अध्यक्ष रामविलास बघेल ने बताया कि बैठक में बूथ टीमों का चयन, घर-घर चलो अभियान, सुराज रथयात्रा कार्यक्रम, नव मतदाता अभियान एवं स्टेच्यू ऑफ यूनिटी आदि मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक जसवंत गुर्जर करेंगे।बैठक में लोकसभा के संभावित प्रत्याशी को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया जाएगा।
- - -