दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार
धौलपुर. दहेज हत्या के अपराध में जिले के धौलपुर ग्रामीण के पुलिस उपाधीक्षक मानवेंद्र सिंह ने आरोपी के पति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि थाना सदर के गांव महाराजपुरा निवासी भगवान सिंह पुत्र हरविलास की पुत्री का विवाह दो वर्ष पूर्व गांव गढ़ीलज्जा निवासी सुल्तान के साथ हुआ था। कुछ दिन पहले विवाहिता का शव जंगल में पेड़ पर लटका हुआ पाया गया। इसकी प्राथमिकी भगवान सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई। जांच के बाद मृतका के पति सुल्तान पुत्र कोकसिंह कुशवाह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
- - -