दहेज उत्पीडऩ में पति गिरफ्तार
धौलपुर. पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को परेशान करने के आरोप में आगरा के थाना ताजगंज निवासी मनोज पुत्र जयप्रकाश को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सैंपऊ ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव सेमरा निवासी आरती पुत्री रामनिवास ने पुलिस में इस आशय का मामला दर्ज कराया कि ससुरालीजनों ने उसे दहेज के लिए प्रताडि़त कर घर से निकाल दिया है।
- - -