पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रमिकों के साथ मारपीट कर बंद कराया निर्माण

श्रमिकों के साथ मारपीट कर बंद कराया निर्माण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. बाड़ी-बसेड़ी मार्ग स्थित बामनी नदी की पुलिया के चल रहे निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के साथ बदमाशों ने मारपीट कर निर्माण कार्य बंद करा दिया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश बामनी नदी स्थित निर्माण स्थल पर पहुंचे और उन्होंने श्रमिकों के साथ मारपीट की। ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक मानवेंद्र सिंह मय जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली।