पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित

आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. आम आदमी पार्टी की बैठक मंगलवार को जिला लोकपाल रामगोपाल मंगल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा कर रणनीति तैयार की गई। साथ ही चुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए पार्टी के जिला संयोजक लाखन सिंह मौर्य के नाम का प्रस्ताव रखा गया। जिसका सभी ने समर्थन किया। जिला लोकपाल रामगोपाल मंगल ने बताया कि बैठक में जिला सहसंयोजक राजवीर सिंह चौहान, गिर्राज सिंह राना, जिला सचिव राजेंद्र बंसल, कमल सिंह, प्रेमचंद जैन, मनोज कटारे, रामअवतार, प्रवेन्द्र सिंह, चरण सिंह कुशवाह, प्रमोद राजपूत, उदयभान सिंह, बीरबल सिंह, देवेंद्र मीणा, अमित मीणा, मुकेश कुमार, वाहिद खान, अजय कुमार, रामजीलाल, रजनी, सुनीता बंसल आदि ने पार्टी की नीति रीतियों के प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया।
- - -