राशन डीलर की जांच की मांग
धौलपुर. क्षेत्र के गांव गढ़ी जवाहर के नागरिकों ने मंगलवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर गांव स्थित उचित मूल्य की दुकान पर निर्धारित समय पर राशन नहीं मिलने की शिकायत की है। साथ ही राशन डीलर द्वारा बरती जा रही अनियमितताओं की जांच की मांग की है। ज्ञापन मे बताया कि डीलर द्वारा समय पर राशन वितरण नहीं किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में दिनेश कुमार, दीवान सिंह, कल्ला, हरिओम सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।
- - -