पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पतालों में वार्ड बॉय की भर्ती अटकी

अस्पतालों में वार्ड बॉय की भर्ती अटकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धौलपुर
जिले के सरकारी अस्पतालों में वार्ड बॉय के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही कवायद फिलहाल अटक गई है। राज्य सरकार ने भर्ती परीक्षा पर फिलहाल रोक लगा दी है।
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में वार्ड बॉय के 27 पद रिक्त मानकर वैकेंसी निकाली गई थी। जिला चिकित्सालय में 3 रिक्त पदों के लिए भी वैकेंसी निकाली गई थी। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में वार्ड बॉय के पद रिक्त हैं। इससे रोगियों को चिकित्सा सुविधा सुलभ कराने में दिक्कत हो रही हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिले में रिक्त 27 पदों में से 14 पद सामान्य वर्ग के लिए थे। जिनमें से 4 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। एससी वर्ग के लिए 4 पद हैं। जिनमें से 3 पद पुरुषों तथा एक महिला के लिए है। एसटी वर्ग में 3 पदों में से एक पद महिला तथा दो पद पुरुषों के लिए आरक्षित हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग में 6 पदों में से 4 पुरुषों तथा 2 महिलाओं के लिए हैं। कुल 27 पदों में से 19 पद पुरुषों तथा 8 पद महिलाओं के लिए हैं। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में वार्ड बॉय के आवेदन पत्रों का इंद्राज करने का काम अगल सैल द्वारा किया जा रहा है तथा अब तक करीब 12 हजार आवेदन पत्र दर्ज हो चुके हैं।
॥राज्य सरकार ने वार्ड बाय की भर्ती प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है। अग्रिम आदेश आने तक इस प्रक्रिया में मिले आवेदनों को निदेशालय भेजा जाएगा।
-डॉ. श्रीमोहन मीणा, सीएमएचओ