पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटेल के आदर्शों को आत्मसात करें

पटेल के आदर्शों को आत्मसात करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के हो रहे निर्माण में भागीदारी के लिए मंगलवार को धौलपुर शहर से के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में डॉ. विजयसिंह ने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों को जीवनसात करने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम प्रभारी अकील अहमद ने कहा कि विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का गुजरात में निर्माण होने के बाद गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में यह दर्ज होगी। बैठक को डॉ. अलका सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव, रविंद्र श्रोतिय, गिरीश पाराशर आदि ने संबोधित किया। उधर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बुद्धिराम लहरी ने गांव नादौली में भाजपा की धन्यवाद रैली की जनसंपर्क सभाओं में कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाए। संपर्क सभा में पूर्व विधायक मनोरमा सिंह, चेयरमैन रमेश सोनी, राजेंद्र पटसारिया, लक्ष्मण सिंह तोमर आदि मौजूद थे।