पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन

नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. राजस्थान महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ की जिला इकाई द्वारा मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर जिले में नरेगा में लगे कार्मिकों को नियमित किए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष बनवारी लाल गुर्जर के नेतृत्व में महानरेगा कर्मचारी दिनेश कुमार श्रीवास्तव, दुष्यंत शर्मा, अखिलेश शर्मा, विष्णु मित्तल, कंचन जादौन, अंबिका शर्मा, कमल कश्यप, अनुराग मित्तल सहित अन्य ने कहा कि सरकार ने वायदा किया था कि पंचायत राज के लिए नवसृजित पदों पर नरेगा कार्मिको का समायोजन किया जाएगा। मगर, इस दिशा में कार्रवाई नहीं हो रही है। जो महानरेगा कर्मियों के साथ विश्वासघात है। इससे पहले पंचायत समिति धौलपुर से रैली के रूप में कार्मिक जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ममता राजपूत, नंदकिशोर, गिरजेश कुमार, निलम गिरी, लोकेंद्र अवस्थी, देवांशु, देव परमार, चंद्रेश मित्तल आदि मौजूद थे।