शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया
धौलपुर. विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट में शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष संतोष कौशिक ने बताया कि विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को सुभाष पार्क में हुई। जिसमें शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ द्वारा विधानसभा में दिए गए जवाब के विरोध में विद्यार्थी मित्रों शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला जलाया। जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर विद्यार्थी मित्र शिक्षकों को नियमित किए जाने की मांग की। इस अवसर पर कमलेश यादव, ओमप्रकाश शर्मा, मुकेश गर्ग, अनिल कटारा, राज राजौरा, मुरारी पहाडिय़ा, घूरेलाल शर्मा, मनीष शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, राजकुमार आदि मौजूद थे।