खैरथल में स्पेशल ट्रेन का स्वागत
खैरथल. राजकोट-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल ट्रेन का मंगलवार को खैरथल रेलवे स्टेशन पर लोगों ने स्वागत किया। खैरथल विकास मंच अध्यक्ष रोशनलाल गुलाटी के नेतृत्व में विकास मंच कार्यकर्ताओं के साथ कस्बेवासियों ने ट्रेन के खैरथल पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ इंजिन व ट्रेन पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान विकास मंच उपाध्यक्ष श्यामलाल शर्मा, किसान नेता टिल्लू शर्मा, मनोहर परवाना, डॉ. प्रदीप मलिक, किशनलाल शर्मा, पवन अग्रवाल, बलविंदर सिंह, कंवलजीत सिंह, बाबूलाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
- - -