चार चोर पकड़े, बाइक बरामद
भास्कर न्यूज - खैरथल
थाना पुलिस ने मंगलवार को चोरी की बाइक सहित एक युवक को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी मुकेश जोशी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को कस्बे के अंबेडकर सर्किल पर मुखराम निवासी डोबा सिलीसेढ़ को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि यह बाइक 27 जनवरी को खैरथल के निकटवर्ती गांव हुसैनपुर से चोरी की गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने बताया कि रिमांड के तहत आरोपी से चोरी की और वारदातें खुलने की संभावना है।
रामगढ़: पुलिस ने सोमवार रात बेरे बास घाटी से तीन चोरों को गिरफ्तार किया। तीनों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। थानाप्रभारी मोहन लाल शर्मा ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर राहुल, आसीन निवासी बगड़ तिराया व ताहिद निवासी पचरेली थाना सीकरी को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने केशवनगर डोली बास से एक भैंस चोरी करना कबूल किया।