- Hindi News
- जिंदोली में शराब की अवैध दुकान हटाने की मांग
जिंदोली में शराब की अवैध दुकान हटाने की मांग
खैरथल. जिंदोली के ग्रामीणों ने गांव से शराब की अवैध दुकान हटाने की मांग को लेकर ततारपुर थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में शराब की अवैध दुकान होने के कारण दिनभर शराबी उत्पात मचाते रहते हैं तथा स्कूली छात्राओं व महिलाओं के साथ भी बदसलूकी करते हैं। विरोध करने पर ग्रामीणों से मारपीट करने को उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 10 दिन पूर्व भी थानाधिकारी को ज्ञापन देकर दुकान हटाने की मांग की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने 2 दिन के अंदर दुकान हटाने की कार्रवाई नहीं होने पर जाम की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने मुंडावर उपखंड अधिकारी व पुलिस अधीक्षक अलवर को भी ज्ञापन भेजा है।