पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भिवाड़ी को मिली दो नई दमकल गाडिय़ां

भिवाड़ी को मिली दो नई दमकल गाडिय़ां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी. क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों की जरुरतों को देखते हुए रीको की ओर से दो दमकल गाडिय़ां उपलब्ध कराई गई हैं। इस संबंध में भिवाड़ी उत्पादक संघ भी कई सालों से मांग कर रहा था। रीको के वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक एम. एल. मीणा ने बताया कि रीको मुख्यालय से प्राप्त आईएसओ मानक की ये गाडिय़ा 12 हजार लीटर पानी की क्षमता की है तथा इनके निर्माण पर 90 लाख रुपए की लागत आई है। मंगलवार को रीको अग्नि शमन केंद्र में दमकल वाहन पहुंचने पर रीको के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार बंसल, बीएमए अध्यक्ष ओपी अग्रवाल, उपाध्यक्ष एल. एन. शर्मा, सचिव एन. के. टेकरीवाल व कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल ने हर्ष जताया।
- - -