पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेव समाज के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान

मेव समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़. अंजुमन शिक्षा संस्थान की ओर से मंगलवार को मेव समाज के 120 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि जिला प्रमुख साफिया खा रही। अध्यक्षता प्रधान नसरू खां ने की। मुख्य अतिथि प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा वह पूंजी है जिसका ना बंटवारा किया जा सकता है और ना ही इसे कोई छीन सकता है। समाज के लोगों में शिक्षा के क्षेत्र में स्पर्धा होनी चाहिए। प्रधान नसरू खां ने समाज में व्याप्त बुराइयों एवं गैर कानूनी कार्यकलापों को छोडऩे का आव्हान किया।
इस अवसर पर हाजी निम्मन खां, रहमान खां, मास्टर शादी खां, हनीफ खां, अयूब खां, रहमू खां, समसूदीन, साहून खां, सुशीला देवी, बुग्गर खां, राजेंद्र शर्मा, कबीर खां, महेंद्र सिंह सहित मेव समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे। प्रधान नसरू खां ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन मास्टर साहबदीन ने किया।