पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शीतकालीन बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू

शीतकालीन बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. अलवर जिला बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित शीतकालीन बैडमिंटन चैंपियनशिप मंगलवार से जयकृष्ण क्लब में शुरू हुई। इसमें 15 वर्ष वर्ग में लक्ष्य, पुष्पेंद्र व अक्षत और 19 वर्ष वर्ग में करुणाकर, रजत, करण व शुभम ने अपने शुरुआती मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में लक्ष्य अग्रवाल ने पीयूष गुप्ता, पुष्पेंद्र चावड़ा ने धर्म मेहंदीरत्ता और अक्षत गुप्ता ने गुरप्रीत को पराजित किया। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में करुणाकर ने सार्थक शर्मा, रजत ने कृष्ण चौधरी, करण ने अभिषेक और शुभम यादव ने तरुण को हराया। सचिव भविंद्र अरोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता की शुरुआत सबसे कम आयु के खिलाड़ी दिव्य बांगा ने शटल पर पहला शॉट लगाकर की। प्रतियोगिता में पूरे जिले के 70 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में राजेश गुप्ता, राजकुमार जैन, मुकेश जैन, संजय बांगा व राजेश बांगा आदि मौजूद थे।