पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब पीकर ऑफिस आने वाले दो कर्मचारी एपीओ

शराब पीकर ऑफिस आने वाले दो कर्मचारी एपीओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़. ब्लाक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में शराब पीकर आने वाले विभाग के दो कर्मचारियों को एपीओ कर दिया गया है। इन दोनों को निलंबित करने के निर्देश जिला कलेक्टर ने गत रात शेरपुर में आयोजित चौपाल के दौरान दिए थे।
मामला 24 जनवरी का था। इस संबंध में 25 जनवरी को ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सतीश मित्तल द्वारा कनिष्ठ लिपिक दीपक शर्मा व बलराम मीणा को नोटिस दिया, जिसमें बताया गया कि दोनों कर्मचारी शराब के नशे में कार्यालय आए और उल जलूल बातें की। साथ ही दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। मंगलवार को ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दीपक शर्मा व बलराम मीणा ने स्पष्टीकरण नहीं दिया है। इसके चलते एसडीएम व जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा के निर्देशानुसार दोनों कर्मचारियों को जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय के लिए कार्यमुक्त किया गया है।