पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहर पर अतिक्रमण से रोष

नहर पर अतिक्रमण से रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. पुलिस लाइन से मचकुंड रोड तक बनी सिंचाई नहर पर अतिक्रमण के खिलाफ जल वितरण कमेटी उर्मिला सागर परियोजना के अध्यक्ष चौहान ने रोष प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा भू माफिया के इशारे पर नहर पर अतिक्रमण कर सीसी रोड डाला जा रहा है। इसके लिए सिंचाई विभाग से अनुमति भी नहीं ली गई है। उन्होंने जिला कलेक्टर से मामले की जांच कराने एवं तत्काल अतिक्रमण को साफ कराने की मांग की है। परियोजनाध्यक्ष के मुताबिक इसी नहर की दूसरी शाखा मचकुंड रोड से सीमा पेंटर तक है। इसमें भी कई जगह लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस अतिक्रमण के बाबत कई बार सिंचाई विभाग एवं नगर परिषद को शिकायत भी दी गई, लेकिन सभी अधिकारी इस मामले में हस्तक्षेप करने से बच रहे है। जबकि इससे किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है
- - -