पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयुक्त ने किया नालों का निरीक्षण

आयुक्त ने किया नालों का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. नगर परिषद आयुक्त बीएल सोनी ने बुधवार को शहर में जाम पड़े नालों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर जेईएन व सफाई ठेकेदार को बुलाकर नालों की मरम्मत व सफाई के निर्देश दिए। कायस्थपाड़ा में निरीक्षण करने पहुंचे आयुक्त ने जेईएन एवं ठेकेदार को चेतावनी दी कि यह कार्य दो दिन हो जानी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी। उन्होंने कालोनियों में गोबर व कचरा फैलाने वालों के खिलाफ नगर परिषद एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। गौरतलब है कि कायस्थ पाड़ा में लंबे से नालों के ओवरफ्लो होने के साथ ही गंदगी की शिकायतें आ रही थी। इस पर आयुक्त ने राजस्व निरीक्षक किंगपाल सिंह राजौरिया के साथ मौका मुआयना किया। आयुक्त ने शहर में अतिक्रमण का भी मौका मुआयना किया। नागरिकों ने आयुक्त से बताया कि वह इन समस्याओं को लेकर पार्षद से कई बार गुहार लगा चुके है। बावजूद इसके उन्होंने कभी भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में नालों के निर्माण के बावजूद पानी की निकासी नहीं हो पाती है।