- Hindi News
- बसंत पंचमी पर होगा ठाकुर जी का भव्य श्रृंगार
बसंत पंचमी पर होगा ठाकुर जी का भव्य श्रृंगार
धौलपुर. वसंत पंचमी के मौके पर तीर्थराज मचकुंड पर वसंतोत्सव का आयोजन किया जाएगा। खासतौर पर श्रीलाडली जगमोहन मंदिर में ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार एवं फूल बंगला झांकी का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी श्री लाडली जगमोहन सेवा समिति के अध्यक्ष शिव शंकर अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन पर ठाकुर जी को पहनाने के लिए वसंती रंग के खास वस्त्र सिलाए गए हैं। इनकी सिलाई भी वृंदावन में खास करीगरों से कराई गई है। उन्होंने बताया कि वसंत पंचमी के दिन इन वस्त्रों को पहनाने के बाद ठाकुर जी के झांकी दर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे की भी व्यवस्था होगी। मंदिर के महंत श्रीकृष्ण दास के मुताबिक आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
- - -