पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन कार्डों में पति को बनाया पुत्र

राशन कार्डों में पति को बनाया पुत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धौलपुर
जिला रसद विभाग द्वारा जिले में नवीन राशनकार्ड वितरित किए जा रहे हैं। इन कार्डों में बड़े पैमाने पर अनियमितता देखने को मिल रही है। अधिकतर कार्डों में पिता की जगह पुत्र लिखा है या पत्नी को पुत्री अंकित कर दिया है। अब इनके सुधार के लिए शिविर लगाया जाना है। जिले में नए राशन कार्ड वितरण का कार्य धौलपुर, बाड़ी, राजाखेड़ा व कुछ ग्रामीण इलाकों में किया जा रहा है। रसद विभाग को अभी तक पूरे राशन कार्ड नहीं मिले है। जानकारी के अनुसार धौलपुर के लिए 19 हजार 885, बाड़ी के लिए 11 हजार 483 तथा राजाखेड़ा नगरीय इलाके के लिए 7 हजार 370 राशन कार्ड रसद विभाग को मिले है। जिनका वितरण शुरू हो गया है। इसी प्रकार बाड़ी ग्रामीण तथा राजाखेड़ा ग्रामीण इलाके के राशन कार्ड भी बनकर आ गए है।
नए राशन कार्डों में सब कुछ उल्टा-पुल्टा है। राशन कार्ड में अंकित विवरण में कई खामियां है। जिसमें पुत्र को पति बना दिया है, तो पुत्री को पत्नी बनाया है। अधिकांश राशन कार्डों में उपभोक्ता के बैंक एकाउंट नंबर गलत छपे है। साथ ही मकान नंबर व पता गलत अंकित है।
॥जिले के कुछ इलाकों के राशन कार्ड बनकर तैयार नहीं हुए है और कुछ राशन कार्डों में गलत विवरण अंकित है, जिसे सुधरवाने के लिए शिविर लगाए जाएगे।
-कलीम अहमद, जिला रसद अधिकारी