पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इकरा विद्यालय प्रदेश में लगातार तीसरी बार प्रथम

इकरा विद्यालय प्रदेश में लगातार तीसरी बार प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर की ओर से आयोजित 46वां राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी तथा जनसंख्या शिक्षा मेला 2014 में इकरा माध्यमिक विद्यालय ने लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान हासिल किया है। इस विद्यालय में पढऩे वाली 7वीं की छात्रा पल्लवी कुमारी ने यह खिताब हासिल किया है। यह राज्य स्तरीय मेला सीकर जिले के प्रिंस उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया था।
मेले में इकरा माध्यमिक विद्यालय के चार विद्यार्थियों पल्लवी कुमारी, मनु बाथम, अजय सिंह एवं मोहम्मद रिफत खान ने जिले का प्रतिनिधित्व किया था। इन विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य, कृषि, संसाधन एवं ऊर्जा विषय से संबंधित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। इससे पूर्व इस विद्यालय ने वर्ष 2012 एवं 2013 में भी प्रथम स्थान हासिल किया था।
इस उपलब्धि पर विद्यालय निदेशक ने पल्लवी कुमारी को सम्मानित किया। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ((माध्यमिक)), धौलपुर गणेश कुमार धाकरे, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुल्तान सिंह महावर, रामवीर सिंह, जिला साक्षरता अधिकारी मुलायम सिंह राजौरिया, प्रधानाचार्य दयाकांत सक्सैना, अरविंद शर्मा आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।